सोमवार, 16 मार्च 2026 Newsopediabharat.com
ताज़ा ख़बर
IND vs ENG LIVE Score, U19 World Cup 2026 Final: 4, 4 वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड पर हमला, धुआंधार अंदाज में बैटिंग | Hindi Business HindiLic Lif Insurance Corporation Of India 5 Best Plan For Retirement अपने रिटायरमेंट को दीजिए LIC का आशीर्वाद, 5 बेस्ट पॉलिसी, जिनमें गारंटीड रिटर्न के साथ मिलेगा 100 साल तक का कवरेज | RCB vs DC Final Live Streaming: WPL के चौथे सीजन का फाइनल आज, कब, कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग |

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें: पेट्रोलियम मंत्रालय

News O Pedia Bharat | newsopediabharat.com |Mar 13, 2026 IST

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग व रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि LPG की स्थिति पर सरकार नजर बनाए हुए है, लेकिन देशभर में लगभग 25 हजार वितरकों में से किसी के पास भी गैस खत्म होने की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

नई दिल्ली:
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में LPG, पेट्रोल और डीज़ल की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। कुछ स्थानों से गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाज़ारी की खबरें भी सामने आई हैं। इन खबरों के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने LPG को लेकर कहा कि यह फिलहाल चिंता का विषय जरूर है, लेकिन अभी तक देश के 25 हजार गैस वितरकों में से किसी के यहां स्टॉक खत्म होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त खरीदारी से बचें।

कच्चे तेल और ईंधन उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास करीब 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। देश पेट्रोल और डीज़ल के उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर है, इसलिए इन ईंधनों के आयात की आवश्यकता नहीं पड़ती। वर्तमान में सभी रिफाइनरियां लगभग 100 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। साथ ही उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और इसकी आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है। ऐसे में आम लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सरकार ने बड़े शहरों में रहने वाले उन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी सलाह दी है जो फिलहाल LPG पर अधिक निर्भर हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनसे कहा गया है कि वे PNG कनेक्शन लेने के लिए अपने स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क प्रदाता या अधिकृत डीलर से संपर्क करें, ताकि उन्हें नियमित और आसान गैस आपूर्ति मिल सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़