सोमवार, 16 मार्च 2026
ndia vs England Final LIVE Updates, U19 World Cup 2026: भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं.
IND vs ENG LIVE Score, U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं. बता दें कि ऐसा दूसरी बार है, जब खिताबी मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 में दोनों टीमें आमने-सामने रही थीं. इस विश्व कप दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. भारतीय टीम अपना 10वां फाइनल खेल रही है, जबकि इंग्लैंड छठी बार फाइनल खेल रहा है..इंग्लैंड को अपने दूसरे खिताब की तलाश है. इस टीम ने साल 1998 में इकलौती बार ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि भारत ने 5 बार खिताब जीता है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात देकर फाइनल में पहुंची है.
इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
It's time for a massive showdown! 🔥
— ICC (@ICC) February 6, 2026
Who will take away the coveted trophy at the #U19WorldCup 2026 🏆
Find out how to watch 👉 https://t.co/xPyPKzGMQU pic.twitter.com/gdZopID6Pk
Facebook WhatsApp LinkedIn Twitter
© 2026 newsopediabharat.com | All rights reserved by Incrementer Technology Solutions Pvt Ltd