सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Buy or do not buy on Chandra Grahan: चंद्रग्रहण के दौरान सोना-चांदी खरीदें या नहीं, इसको लेकर हमने काशी के विद्वान पंडित दयानंद पांडेय और आचार्य अजीत पांडेय से बात की.
Gold Silver on Chandra Grahan: ईरान-इजरायल तनाव से मिडिल ईस्ट में पैदा हुई जियोपॉलिटिकल टेंशन से सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में उछाल देखा गया है. आज 3 मार्च, मंगलवार को होली की छुट्टी के चलते भारत में स्टॉक और कमोडिटी मार्केट बंद हैं, लेकिन स्थानीय ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी की खरीदारी की जा सकती है. अब चूंकि आज कुछ घंटों के लिए चंद्रग्रहण (Chandra Grahan kab lagega) भी है और सूतक काल भी, तो लोगों के मन में ये सवाल है कि चंद्र ग्रहण के दिन सोना-चांदी खरीदें या नहीं. क्या पूरे दिन सोना-चांदी नहीं खरीदना चाहिए, या केवल ग्रहण के दौरान, या फिर ग्रहण और सूतक काल के दौरान गोल्ड-सिल्वर खरीदना अशुभ है, आइए जानते हैं कि इसको लेकर एक्सपर्ट की क्या सलाह है.
चंद्रग्रहण के दौरान सोना-चांदी खरीदें या नहीं (Gold Silver Buy or do not buy on Chandra Grahan), इसको लेकर हमने काशी के विद्वान पंडित दयानंद पांडेय और आचार्य अजीत पांडेय से बात की. उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) हो या फिर चंद्र ग्रहण, जितनी भी देर ग्रहण रहता है, उस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. ग्रहण के दौरान शुभ कार्य वर्जित/निषिद्ध होते हैं. आचार्य अजीत पांडेय ने कहा कि भारतीय चूंकि सोने-चांदी की खरीदारी को मंगल कार्य की तरह देखते हैं, ऐसे में ग्रहण के दौरान सोना-चांदी नहीं खरीदना चाहिए.
चंद्र ग्रहण की अवधि की बात करें तो अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय है. दिल्ली में चंद्र ग्रहण आज शाम 6:26 से 6:46 बजे तक रहेगा. प्रयागराज और वाराणसी में करीब 6:08 से 6:46 बजे तक रहेगा. पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा. अलग-अलग शहरों की डिटेल के लिए क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
सोने-चांदी की खरीदारी सूतक काल के दौरान भी अशुभ मानी जाती है. पंडित दयानंद पांडेय ने कहा कि सूतक काल में पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, यहां तक कि भोजन बनाना और खाना, नए कार्य की शुरुआत करना या बड़े निवेश वगैरह करने से बचना चाहिए. चूंकि सोना-चांदी भी एक तरह का निवेश है, इसलिए सूतक काल में सोना-चांदी नहीं खरीदना चाहिए.
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच 3 मार्च, मंगलवार को सोने की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आया. COMEX पर गोल्ड करीब 1.26% या 66 प्वाइंट के उछाल के साथ 5,378.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था. वहीं सिल्वर 0.53% के उछाल के साथ 89.8 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था. इससे पहले सोमवार को MCX पर अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड 4,000 रुपये से ज्यादा उछाल के साथ 1,66,199 रुपये/10 ग्राम पर क्लोज हुआ. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 2.70 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास क्लोज हुई थी.
स्थानीय ज्वैलरी मार्केट की बात करें तो 24 कैरेट सोने के लिए 1,70,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो एक दिन पहले सोमवार की कीमत से 490 रुपये कम है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड के दाम भी एक दिन पहले की तुलना में 450 रुपये कम है और ये 1,55,850 रुपये/10 ग्राम है. 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,27,520 रुपये/ 10 ग्राम के करीब चल रहा है.
Facebook WhatsApp LinkedIn Twitter© 2026 newsopediabharat.com | All rights reserved by Incrementer Technology Solutions Pvt Ltd